उत्तराखंड

Uttarakhand: पूर्णागिरि धाम जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में नौ लोग घायल

चंपावत: चंपावत जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है।यहां माता पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की जीप सड़क पर पलट गई। हादसे में नौ लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को यूपी के एटा जिले के कासगंज के रहने वाले एक ही परिवार के 18 श्रद्धालु जीप में बैठकर माता पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान ओवरटेक करने के कारण जीप बस से टकराकर सड़क में पलट गई। हादसे के वक्त जीप में करीब 18 श्रद्धालु बैठे थे, जिसमें से 9 बुरी तरह घायल हो गए सभी लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

Related Articles

Back to top button