उत्तराखंड

MI-17 हेलीकॉप्टर से गिरा हेलीकॉप्टर, कोई जनहानि नहीं, वीडियो आया सामने

केदारनाथ: केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गिर गया। शनिवार को एक खराब हेलीकॉप्टर को दूसरा हेलीकॉप्टर टो करके ले जा रहा था। इसी बीच, खराब हेलीकॉप्टर आसमान में लहराते हुए नदी में गिर गया। अगर यह हेलीकॉप्टर किसी भीड़ भाड़ वाले इलाके में गिरता तो काफी नुकसान हो सकता था। दिल दहला देने वाले इस पूरे दृश्य का किसी श्रद्धालु ने वीडियो बना लिया।ट

पुलिस चौकी लिनचोली के माध्यम से SDRF रेस्क्यू टीम को सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट कंपनी का खराब हेलीकॉप्टर, जिसे दूसरे हेलीकॉप्टर द्वारा टो कर श्री केदारनाथ हेलीपैड से गोचर हेलीपैड के लिए ले जाया जा रहा था। थारू कैंप के पास लिनचोली में नदी में गिर गया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। SDRF टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button