उत्तराखंडराज्य

हैरान करने वाला मामला, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सौंपा प्रिंसिपल का चार्ज

पिथौरागढ़: मुनस्यारी विकासखंड के जीआईसी खतेड़ा में प्रभारी प्रधानाचार्य ने अपना पद त्यागा तो नियमों की आड़ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सर्वेसर्वा बना दिया गया।

जीआईसी खतेड़ा में स्थायी प्रधानाचार्य न होने से हिंदी के प्रवक्ता छोटे सिंह को प्रभार दिया गया था। राजकीय शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन के तहत पठन-पाठन के अलावा कोई विभागीय काम न करने और दायित्व न संभालने का ऐलान किया है। संघ के फैसले के बाद उन्होंने अपना पद त्याग दिया। विद्यालय में अन्य कोई कर्मचारी न होने से यहां तैनात एकमात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को ही प्रधानाचार्य का दायित्व सौंप दिया। अब यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात राजू गिरी प्रिंसिपल की जिम्मेदारी संभालेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी दिगंबर आर्या के मुताबिक राजकीय शिक्षक अपने आंदोलन के तहत छात्र और विभागीय हित में गलत निर्णय ले रहे हैं। यदि जीआईसी खतेड़ा के प्रभारी प्रधानाचार्य को चार्ज किसी को देना ही था तो वह मुझसे संपर्क कर सकते थे। उनका यह निर्णय सही नहीं है। जल्द ही इस मामले में उचित फैसला लिया जाएगा।

क्यों उठ रहा विवाद?
  • विद्यालय में लंबे समय से स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति नहीं हुई।
  • आंदोलन के चलते प्रवक्ता ने अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से इनकार किया।
  • मजबूरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को प्रभार देना पड़ा।
  • शिक्षा विभाग का कहना है कि यह निर्णय नियमों के खिलाफ है और जल्द सुधार होगा।

 

Related Articles

Back to top button