उत्तराखंडताजा खबरें

काशीपुर हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

ऊधम सिंह नगर: काशीपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी महिला ने पति को जहर मिली शराब पिलाई और उसके शव को कार में रखकर नहर में फेंक दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैला दी है।

मां की शिकायत पर खुला राज घटना की जानकारी तब सामने आई जब मृतक कुलवन्त सिंह (25 अप्रैल को लापता) की मां चन्द्रवती ने 1 मई को कोतवाली आईटीआई पुलिस में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी गुड्डी के पास वांसखेड़ा, काशीपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों के पूछने पर गुड्डी लगातार गुमराह करती रही। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या (निवासी मसवासी, स्वार रामपुर) से अवैध संबंध चल रहे थे। सर्विलांस जांच में दोनों की लोकेशन घटना के समय एक ही जगह पर पाई गई। कड़ी पूछताछ में गुड्डी टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब का आदी था और अक्सर मारपीट तथा उत्पीड़न करता था। इसी बात से परेशान होकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

जहर मिली शराब पिलाकर की हत्या 25 अप्रैल को गुड्डी ने प्रेमी से जहर, शराब और अन्य सामान मंगवाया। कुलवन्त सिंह को जहर मिली शराब पिला दी गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को अल्टो कार (UP88-BB-6054) में रखा और तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल के पास फेंक दिया।

पुलिस की कार्रवाई कोतवाली आईटीआई पुलिस ने सर्विलांस, साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शव की तलाश जारी फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नहर क्षेत्र में कुलवन्त सिंह के शव की तलाश कर रही है। शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • गुड्डी (28 वर्ष), पत्नी कुलवन्त सिंह, निवासी खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला, थाना स्वार, रामपुर
  • कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या (29 वर्ष), पुत्र बृजकिशोर, निवासी मसवासी, थाना स्वार, रामपुर

Related Articles

Back to top button