उत्तराखंड

कोटद्वार में शहीद सैनिकों के परिजन सम्मानित

कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़वाल वीरता सम्मान 2024 के तहत वीरांगनाओं को सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने भारतीय सेना में शहीद हुए वीर जवानों को याद करते हुए नमन किया व उनके परिवारजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों के लिए उत्तराखंड सरकार में चलाई जा रही योजनाओं व सैन्य धाम का उल्लेख कर सभी शहीद परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार सभी शहीद परिवार के परिजनों माताओं वीरांगनाओं के साथ खड़ी है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 31 सैनिकों की शहादत को नमन कर परिजनों को सम्मानित किया । जिसमें सूबेदार स्व० स्वतंत्र सिंह , हवलदार स्व० हरेन्द्र सिंह , स्व० मनदीप सिंह , नायक स्व० सुरेंद्र सिंह , नायक भरतसिंह आदि के परिजनों ओव सम्मानित किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी , कर्नल ओ० पी० फरश्वान , चीफ बियरो अमर उजाला चंद्रमोहन शुक्ला , सौरभ भदोरिया , जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत , कमल नेगी , हरी सिंह पुंडीर ,पंकज भाटिया आदि लोग उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Back to top button