उत्तराखंड

देहरादून के नए DM सविन बंसल ने संभाला कार्यभार

देहरादून: देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज पूर्वाहन में जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने प्रेस से रूबरू होकर अपनी प्राथमिकताएं बताई।

सविन बंसल ने बताया कि नगर निगम की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही यातायात, लैंड डिस्प्यूट, क्राइम, सरकार की योजनाएं को लेकर लोगो को जागरूक करने का काम किया जाएगा। जनता की समस्याओं को लेकर जनसंवाद यथावत चलता रहेगा। जनता के साथ संवाद कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालने की कोशिश को जाएगी।

Related Articles

Back to top button