उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से विक्रांत मैसी ने की मुलाकात, साथ देखी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’

देहरादून: अभिनेता विक्रांत मैसी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने साथ में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। यह फिल्म गोधरा कांड की सच्चाई पर आधारित है, जिसमें विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म की सराहना करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाली फिल्म बताया। उन्होंने विक्रांत मैसी के अभिनय की भी प्रशंसा की।

‘द साबरमती रिपोर्ट’ विक्रांत मैसी के अभिनय और फिल्म की कहानी के कारण पहले ही चर्चा में है। गोधरा कांड जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के बीच जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करती है।

 

Related Articles

Back to top button