उत्तराखंडराज्य

25 साल पूरे होने पर उत्तराखंड विस का दो दिवसीय विशेष सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

विशेष सत्र 3 नवम्बर से होगा शुरू

देहरादून: धामी सरकार ने उत्तराखंड के 25 साल पूरे होने पर विशेष सत्र आयोजित करने का फैसला लिया है।  उत्तराखंड विधान सभा का विशेष सत्र 3 व, 4 नंवबर को देहरादून मे आयोजित किया जायगा।

उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य की पंचम विधानसभा का वर्ष 2025 का विशेष सत्र आहूत किया है।राज्यपाल की अधिसूचना के अनुसार, यह विशेष सत्र 3 और 4 नवम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा।

अधिसूचना 18 अक्टूबर, 2025 को राजभवन की ओर से जारी की गई है।

 

Related Articles

Back to top button