उत्तराखंडराज्य

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेंशन हिस्सेदारी के लिए दिया उत्तराखंड को ₹1600 करोड़

मुख्यमंत्री धामी ने योगी का जताया आभार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 की पेंशन हिस्सेदारी के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹1600 करोड़ जारी किए जाने पर प्रसन्नता जताई और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद के चलते परिसंपत्तियों और दायित्वों से जुड़े लंबित मामलों का तेजी से समाधान हो रहा है।

गौरतलब है कि दोनों वित्तीय वर्षों में उत्तराखंड को पेंशन व्यय के हिस्से के रूप में कुल ₹2261.26 करोड़ की देयता निर्धारित की गई थी। इसके सापेक्ष जुलाई 2025 में भारतीय रिज़र्व बैंक के माध्यम से ₹1600 करोड़ अंतरराज्यीय समायोजन के तहत जारी कर दिए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button