उत्तराखंडताजा खबरें

पकडे गये पत्रकार हेम भट्ट के दो हमलावर, तीसरे की तलाश

देहरादून: पत्रकार हेम भट्ट के दो हमलावरों को पकड़ लिया। तीसरे की तलाश जारी है। बीते 6 फरवरी को एमकेपी कालेज के निकट हेम पर तीन स्कूटी सवारों ने हमला किया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दो आरोपियों मोहम्मद कैफ (21) पुत्र समर अहमद व मोहम्मद ताबिश (20) पुत्र रियाज अहमद, दोनों निवासी गांधी रोड, को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 6 फरवरी की शाम वे समीर निवासी मेहूंवाला से इनामुला बिल्डिंग के पास से रेसकोर्स जाने के लिए स्कूटी में लिफ्ट लेकर जा रहे थे।
रास्ते में हॉर्न देने के बावजूद वाहन को साइड न देने पर उन्होंने वादी का वाहन रोक लिया, जिससे विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। पुलिस घटना में शामिल समीर निवासी मेहूंवाला की तलाश कर रही है तथा हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
शांति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड निवासी हेम भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 6 फरवरी 2026 को रेसकोर्स रोड पर मुड़ते समय स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी स्कूटी रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु०अ०सं० 26/26 के तहत धारा 126(2), 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया।
इस मुद्दे के तूल पकड़ने पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने भी बैठक कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

Related Articles

Back to top button