उत्तराखंडताजा खबरें

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

  • बिना आईडी कमरा दिये जाने पर होटल प्रबन्धक को भी भेजा जेल

हरिद्वार: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों सहित पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी होटल प्रबन्धक है जिसने बिना आईडी व बिना रजिस्टर में इंट्री कराये दोनों दुष्कर्मियो को होटल में कमरा दिया था।
जानकारी के अनुसार बीते रोज नगर कोतवाली में पीड़िता द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि श्याम व अकिंत नाम के व्यक्तियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं होटल संचालक गोविंदा द्वारा उनके उस कृत्य में सहायता दी गयी है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। जिन्हे पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात घोड़ा घाट नहर पटरी के पास से एक कार से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम अंकित वर्मा पुत्र शिव कुमार वर्मा मूल निवासी बड़ी जामा मस्जिद सुनारो वाली गली थाना नहटौर जिला बिजनौर उ.प्र. हाल निवासी श्रीराम एन्क्लेव आशियाना होटल के सामने थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, श्याम साहू पुत्र भजनलाल साहू निवासी प्राईमरी स्कूल के पास शास्त्री नगर कड़च्छ थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार व गोविन्दा सिंह पुत्र कल्लू सिंह हाल निवासी सुकून गेस्ट हाउस शिवमूर्ति गली कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार मूल निवासी कस्बा कुंदरकी वार्ड नं. 2 थाना कुंदरकी जिला मुरादाबाद उ.प्र. (होटल प्रबन्धक) बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button