उत्तराखंडताजा खबरें

दर्दनाक हादसा! घर से उठा ले गया गुलदार, मासूम का क्षत विक्षत शव बरामद

  • रात के अंधेरे में गुलदार का हमला
  • दहशत के बीच कई स्कूल बंद
  • कई घंटों की तलाश के बाद मासूम का शव बरामद

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में से बड़ी दुखद घटना सामने आ रही है। सिन्द्रवाणी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। देर रात को गुलदार एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे को उठाकर ले गया। मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दक्ष बिष्ट के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बच्चे की तलाश के लिए तत्काल एसडीआरएफ (SDRF) टीम की मांग की गई।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट गोचर से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया। कई घंटों की तलाश के बाद दुर्भाग्यवश मासूम बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र के आठ स्कूल में अगले दो दिनों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button