उत्तराखंड

Chardham Yatra 2024: 2 नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

6 महीने के लिए शीतकालीन प्रवास मुखवा में विराजमान होंगी मां गंगा

देहरादून:गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दो नवंबर को 12:14 पर अभिजीत मुहूर्त में बंद कर दिए जाएंगे। गंगा की विग्रह डोली गंगोत्री से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम मारकंडे मंदिर में करेगी।

तीन नवंबर को गंगा की डोली मुखवा में शीतकालीन प्रवास में विराजमान हो जाएगी। उसके बाद छह माह तक गंगा जी के दर्शन मुखबा गांव में होंगे।

 

Related Articles

Back to top button