उत्तराखंडराज्य

मुख्य सचिव ने घाट पहुंचकर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून: प्रदेशभर में लोक आस्था का पर्व छठ पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने भी सपरिवार प्रेमनगर स्थित टोंस नदी के घाट पर पहले अस्ताचलगामी और फिर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर उन्होंने सूर्यदेव एवं छठ माता से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

इस अवसर पर उन्होंने सूर्यदेव एवं छठ माता से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

ऋषिकेश नगर निगम के मेयर ने छठ पर्व मनाया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। दून समेत अन्य स्थानों में छठ पर्व पर घाटों में श्रद्धालुओं ने रीति रिवाज से पर्व से जुड़े धार्मिक कार्य सम्पन्न किये।

 

Related Articles

Back to top button