उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा में 5013 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित

गैरसैंण:  विधानसभा गैरसैंण के मानसून सत्र में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला 5013.05 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हो गया।
तीन दिवसीय मानसून सत्र में सात महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित किया गया है। जबकि, दो विधेरकों को प्रवर समिति को सौंपने निर्णय लिया गया।

संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अयाल ने बताया कि अनुपूरक बजट का अकार करीब 5013.05 करोड़ रुपए का है। इसमें 3756.89 करोड राजस्व पक्ष और 1256.16 करोड़ पूंजीगार पक्ष में है। केन्द्र पोषित पोजनाओं के तहत 1531.65 करोड़ तथा बाह्य सहायतित योजनाओं में 273.17 करोड़ का प्रविधान अनुपूरक बजट के जरिए किया गया है।

सात विधेयक हुए पारित
उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक 2024
राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक 2024
कारागार और सुधारात्मक विरोधक 2024
राज्य विधानसभा विविध संशोधन विधेयक 2024
उत्तराखंड उप्र नगर पालिका अधिनियम 1961 संशोधन विधेयक 2024
उत्तराखंड उप्र जमींदारी विनाशा और भूति व्यवस्था अधिनियम 1950 विधेयक 2024

दो विधेयक प्रवर समिति को सौंपे
उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम संशोधन विधेयक 2024
राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2003

 

Related Articles

Back to top button