उत्तराखंडताजा खबरें

SGRRU में शहीदी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने निकाली पदयात्रा

देहरादून: शहीदी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत देहरादून के तत्वावधान में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पदयात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मालविका बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। मेरा युवा भारत देहरादून की उपनिदेशक मोनिका नांदल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद राजगुरु, भगत सिंह एवं सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अतिथियों द्वारा युवाओं को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया गया।

इसके पश्चात विश्वविद्यालय परिसर से पथरीबाग चैक तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” जैसे जोशीले नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट प्रदान किए गए। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी आनंद एवं कमला की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button