अन्य ख़बरेंउत्तराखंड

STF ने सवा करोड़ के घोटाले के इनामी लेखाकार 17 साल बाद दबोचा

देहरादून: एसटीएफ ने सत्रह साल बाद प्रसिद्ध दरगाह शरीफ पिरान कलियर के सवा करोड़ के घोटाले के आरोपी लेखाकार को गिरफ्तार किया है। फरार घोटालेबाज पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि कोतवाली रूड़की से बीते 17 वर्ष से फरार चल रहे शातिर 25 हजार के इनामी अपराधी को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने सोमवार को थाना गंज क्षेत्र जिला रामपुर यूपी से गिरफ्तार किया है।

पकड़ा गया इनामी अभियुक्त जमाल खान पुत्र अफजल खान (नि. बजोड़ी टोली थाना गंज जिला रामपुर यूपी) ने वर्ष 2007 व उससे पूर्व दरगाह शरीफ पिरान कलियर के दस्तावेजों मे हेराफेरी कर सवा करोड़ रूपये का गबन किया था।

इस घोटाले के बाद 17 अक्टूबर 2007 को थाना रुड़की जनपद हरिद्वार में मु0अ0स0 355/2007 धारा 409 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । इसके बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था। 25 हजार का इनाम घोषित किया गया।

यह अभियुक्त बीते 17 वर्षों से अपनी पहचान छुपा कर पुलिस की पकड़ से दूर भाग रहा था। उत्तराखंड एसटीएफ देहरादून ने फरार अभियुक्त को बेजोड़ी टोला थाना गंज क्षेत्र जिला रामपुर यूपी से गिरफ्तार किया।

-अभियुक्त का नाम-

1- जमाल खान पुत्र अफजल खान नि. बजोड़ी टोली थाना गंज जिला रामपुर यूपी

एसटीएफ टीम

1. इंस्पेक्टर अबुल कलाम
2. उ0नि0 यादवेंद्र बाजवा
3. उ0नि0 विद्या दत्त जोशी
4. अ0उ0नि0 संजय मल्होत्रा
5. हे0कानि0 संजय कुमार
6. हे0कानि0 महेन्दर नेगी
7. हे0कानि0 बृजेंद्र चैहान
8. कानि0 मोहन असवाल
9. कानि0 अर्जुन सिंह

कोतवाली रूडकी टीम
1. उनि अकरम अहमद

 

Related Articles

Back to top button