उत्तराखंड

दून में यहां पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की दर्दनाक मौत

देहरादून: आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। धर्मपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है।

घटना रविवार सुबह  छह बजे  की है। एक कार रिस्पना पुल से घंटाघर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया। एलआईसी बिल्डिंग के पास कार एक पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे। दोनों की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। एक मृतक किन्नर है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। जबकि एक मृतक की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button