उत्तराखंड

Uttarakhand: 2 लेपर्ड की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून : देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी के मामले आए दिन सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के उत्तराकाशी जनपद के पुरोला थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक तस्कर को 2 लेपर्ट की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।

वहीं एसटीएफ एसपी चंद्रमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की उत्तराखंड एसटीएफ को WCCB दिल्ली से सूचना प्राप्त हुई थी कि पुरोला उत्तरकाशी क्षेत्र में वन्य जीव जंतुओं के अंगो तथा खाल की अवैध तस्करी हो रही है। जिसके बाद एसटीएफ ने ब्रजमोहन नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो की उत्तरकाशी का ही रहने बाला था । जिसके कब्जे से 2 लेपर्ट की खाल जिसकी लंबाई 6 फीट तथा 8 फीट पाई गई है।

 

Related Articles

Back to top button