उत्तराखंडराज्य

बिल्डर दीपक मित्तल के खिलाफ गैंगस्टर मामले में गठित की एसआईटी

देहरादून: राजीव स्वरुप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, द्वारा आज पुष्पांजलि इन्फ्राटेक के बिल्डर दीपक मित्तल, जो वर्तमान में वांछित एवं ईनामी है, तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ थाना डालनवाला में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग सहित पूर्व में दर्ज अन्य मामलों की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

इसके लिए जितेन्द्र मेहरा, पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात), जनपद हरिद्वार के पर्यवेक्षण में एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इस दल में दो निरीक्षक, दो उप-निरीक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। एसआईटी को दीपक मित्तल व उनके सहयोगियों द्वारा अर्जित/विक्रित संपत्तियों के क्रय-विक्रय से प्राप्त धनराशि और लाभार्थियों की जानकारी जुटाने का दायित्व सौंपा गया है।

पुलिस प्रशासन इस मामले में कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Back to top button