उत्तराखंडराज्य

आपदा प्रभावित परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता

उत्तरकाशी: धराली में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से पाँच-पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। यह वितरण गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश सिंह चौहान ने किया।

5 अगस्त को उत्तरकाशी और पौड़ी जनपदों में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई थी। तेज बारिश, भूस्खलन और मलबे के प्रवाह से कई घर नष्ट हो गए, बुनियादी ढाँचा क्षतिग्रस्त हुआ और प्रभावित परिवारों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा के तुरंत बाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सभी पीड़ित परिवारों को पाँच-पाँच लाख रुपये की तत्कालिक सहायता देने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के तहत आज धराली में राहत राशि वितरित की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राहत प्रक्रिया का पहला चरण है। भवनों, आवासों, होमस्टे, पशुधन और बागानों को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो सात दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी। इस आधार पर एक व्यापक पुनर्वास पैकेज तैयार होगा।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोग उनके परिवार का हिस्सा हैं और पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास कार्य को प्राथमिकता के साथ अंजाम दिया जाएगा, ताकि सभी प्रभावित जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

 

Related Articles

Back to top button