उत्तराखंड

Uttarakhand Weather Update: इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सतर्क रहें

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी है। एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 6 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 6 जुलाई तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के साथ आकाशीय बिजली की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थानों व घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। वहीं गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है तो टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button