उत्तराखंड

रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का निधन, CM धामी ने जताया दुःख

देहरादून: मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती, रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने हैदराबाद के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामोजी फ़िल्म सिटी के संस्थापक और  ETV नेटवर्क के प्रमुख रामोजी राव जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

साल 2016 में उनको पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। रामोजी राव एक इंडियन फिल्म प्रड्यूसर और प्रोडक्शन कंपनी उषाकिरण मूवीज के मुखिया थे। उनको चेरुकुरी रामोजी राव के नाम से भी जाना जाता था। वो दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म प्रोडक्शन फैसिलिटी, रामोजी फिल्म सिटी के मालिक थे। सिनोमा जगत में अहम योगदान के लिए उनको नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया था।

Related Articles

Back to top button