उत्तराखंड

अस्पतालों के बाहर नहीं खुलेंगे निजी ब्लड बैंक, केंद्र ने जारी किया सर्कुलर

देहरादून: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के रक्त केंद्र प्रभाग ने संचालित ब्लड बैंकों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। केंद्र ने सर्कुलर जारी करते हुए यह निर्देश जारी किए हैं कि प्राइवेट ब्लड बैंक अब अस्पतालों के बाहर नहीं खुल सकेंगे, डीजीसीआई के द्वारा एक निर्देश में कहा गया है कि अस्पताल परिसर के बाहर स्थित ब्लड बैंक को अब से कोई भी अनुदान या नवीनीकरण ना करने की सिफारिश जारी की गई है।

Oplus_0

1945 के नियम 122 जी के तहत इस नीति को लागू किया गया है इस नियम के अनुसार ब्लड बैंक के संचालन या मानव रक्त घटकों की तैयारी के लिए लाइसेंस देने या नवीनीकरण के लिए आवेदन सिर्फ अस्पताल के द्वारा तमाम मापदंडों को पूरा करने के साथ ही किया जा सकेगा।

केंद्र के इस निर्देश के बाद राज्य के कई ऐसे ब्लड बैंक है जो निजी तौर पर चल रहे हैं उन्हें नवीनीकरण का लाभ नहीं मिल सकेगा। अपर आयुक्त एफडीए तजवर सिंह ने बताया डीजीसीआई के निर्देश के बाद सर्कुलर जारी किया गया है जिससे ब्लड बैंक संचालकों और लोगों को भी इस जानकारी से रूबरू कराया जा सके।

 

Related Articles

Back to top button