उत्तराखंडराज्य

लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी तेज

देहरादून: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग 31 अगस्त को न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारम्भिक परीक्षा-2023 आयोजित करेगा।
यह परीक्षा जनपद देहरादून के 19 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें 8314 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा संचालन के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

उधर, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून द्वारा भी 31 अगस्त को फोटोग्राफर, स्नातक सहायक, प्रतिरूप सहायक और वैज्ञानिक सहायक पदों की प्रतियोगी परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा जनपद देहरादून के 22 केन्द्रों पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें 9462 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा ने गुरुवार को जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा में कड़ी फिस्किंग की जाए, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में न लाया जाए, समय पर परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाए और सभी केंद्रों का निरीक्षण किया जाए। साथ ही आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयोग प्रतिनिधियों ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों का फोटोकॉपी रूम सील रहेगा, प्रश्नपत्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही खोले जाएंगे और सभी केंद्र व्यवस्थापक पूर्व निरीक्षण कर परीक्षा गाइडलाइन का पालन करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button