उत्तराखंडराज्य

महिला सुरक्षा पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया फीडबैक

देहरादून: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महिला सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की।
शुक्रवार को आहूत बैठक में राज्य महिला आयोग, ADG प्रशासन, IG स्तर के अधिकारी और आयोग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्य बिंदु:

महिला सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम, त्वरित जांच और पीड़िता-केंद्रित पुलिसिंग पर चर्चा।

महिला हेल्प डेस्क, जागरूकता अभियान और पुलिस बल में महिला भागीदारी पर प्रस्तुति।

आयोग द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उत्तराखंड पुलिस की भागीदारी सुनिश्चित करने का सुझाव।

Protection Officers के साथ समन्वय बनाकर पीड़ित महिलाओं को भरण-पोषण, संरक्षण और काउंसलिंग मुहैया कराने की आवश्यकता जताई।

मानसिक स्वास्थ्य सहायता को भी प्राथमिकता में रखने पर बल।डायल–112 का भ्रमण:

अध्यक्ष ने डायल–112 कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर इसकी त्वरित सेवा और तकनीकी क्षमता की सराहना की। उन्होंने इसे महिला सुरक्षा के लिए सशक्त माध्यम बताया।

पुलिस महानिदेशक का आश्वासन:

महिला सुरक्षा, संवेदनशील पुलिसिंग, त्वरित न्याय और आयोग के निर्देशों के पालन को लेकर उत्तराखंड पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button