उत्तराखंडराज्य

मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी गोली

ऊधमसिंहनगर:  ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हत्या के आरोपी निशांत सिंह को आज देर शाम पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसका उपचार अस्पताल में जारी है।

घटना का विवरण

29 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे कोतवाली सितारगंज क्षेत्र के ग्राम सैजनी में निशांत सिंह पुत्र गोपाल सिंह ने आपसी कहासुनी के दौरान सुरजीत सिंह (40 वर्ष) पुत्र धीर सिंह को गोली मार दी थी। दोनों के बीच पानी की मोटर को लेकर विवाद हुआ था, जो हिंसा में बदल गया। गंभीर रूप से घायल सुरजीत सिंह को सीएचसी सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मुठभेड़ में गिरफ्तारी

हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर गोठा से बसगर मार्ग पर पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान निशांत सिंह के रूप में हुई।

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी निशांत सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों में शामिल हैं:

FIR संख्या 211/2017 – धारा 364A, 506 (भा.दं.सं.)

FIR संख्या 227/2017 – धारा 25A (आर्म्स एक्ट)

FIR संख्या 397/2017 – धारा 2/3 (गैंगस्टर एक्ट)

 

Related Articles

Back to top button