उत्तराखंडक्राइमराज्य

मेडिकल प्रभारी ने मांगी 20 हजार रुपए की रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा

देहरादून: विजिलेंस की ट्रैप टीम ने मेडिकल ऑफिसर एवं प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नैनीडांडा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, डॉ. त्रिपाठी ने अदालीखाल पीएचसी पर तैनात एक नर्सिंग अधिकारी (शिकायतकर्ता) से उसकी तैनाती यथावत रखने के बदले ₹20,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत दर्ज होते ही सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने ट्रैप योजना बनाई और अदालीखाल पीएचसी में डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने आरोपी अधिकारी के आवास पर तलाशी अभियान शुरू कर चल-अचल संपत्तियों से संबंधित जांच तेज कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय ने इस सफल ट्रैप कार्रवाई के लिए टीम को ₹2,500 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

Related Articles

Back to top button