उत्तराखंड

पत्रकार योगेश डिमरी पर हमला करने वाला शराब तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश: पत्रकार योगेश डिमरी का हमलावर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गया। ऋषिकेश में रविवार को शराब माफिया के गुर्गों ने एक पत्रकार पर हमला किया था। जिससे प्रदेश भर के पत्रकारों में काफी गुस्सा था। रविवार को इन्दिरा नगर क्षेत्र में बदमाशों ने योगेश डिमरी व उनके साथियों के साथ मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना का पत्रकार संगठनों ने भारी विरोध किया। घायल योगेश डिमरी को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में शराब तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की कुण्डलियां तैयार की जा रही हैं, जल्द ही सभी अभियुक्तों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है कि पूर्व सीएम निशंक ने रविवार ली शाम को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती पत्रकार का हालचाल लिया था।

 

Related Articles

Back to top button