उत्तराखंडराज्य

जल्द होगा जोशीमठ ट्रीटमेंट का काम, केंद्र सरकार को भेजी गई 878 करोड़ की DPR

देहरादून: जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित इलाकों के ट्रीटमेंट का काम जल्द शुरू होने वाला है। उत्तराखंड शासन ने इसके लिए 878 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर भारत सरकार को भेज दी है। जैसे ही केंद्र से धनराशि स्वीकृत होगी, कार्य तेजी से आरंभ किया जाएगा।

आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि DPR में विभिन्न विभागों के कार्यों को शामिल किया गया है।

PWD के कार्य: 516 करोड़

सिंचाई विभाग: लगभग 100 करोड़

ड्रेनेज सिस्टम: 100 करोड़

STP (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट): 116 करोड़

सचिव ने बताया कि सबसे पहले पानी के रिसाव को रोकने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। इसके बाद अन्य सुधारात्मक कार्यों की ओर बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले तेजी से काम किया जाएगा ताकि बरसात के दौरान किसी भी तरह के नुकसान को रोका जा सके।

सरकार की प्राथमिकता है कि प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के उपायों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस परियोजना के तहत जोशीमठ में ड्रेनेज और सीवेज सिस्टम को दुरुस्त करने के साथ ही स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button