अन्य ख़बरेंउत्तराखंडराज्य

दून में भीषण सड़क हादसा, चलते ट्राले में पीछे से घुसी कार, चार की मौत

देहरादून: थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में आशारोड़ी के पास रविवार तड़के लगभग 03:10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हरियाणा से देहरादून आ रही सफेद रंग की मारुति रिट्ज कार (HR 42 E 2701) आगे चल रहे सीमेंट लदे ट्रोले (HR 63 F 5353) से पीछे से टकरा गई।

कार में सवार पांच युवक उत्तराखंड की ओर आ रहे थे। टक्कर के बाद पुलिस द्वारा घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से कोरोनेशन और दून अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। एक घायल का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों के नाम-पते

  1. अंकुश पुत्र अजीत, निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा
  2. पारस पुत्र जयकरण, निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत
  3. अंकित पुत्र राजेश, निवासी मेरिडा, तहसील जुलाना, जिला जींद
  4. नवीन पुत्र नरेश, निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक

घायल
विनय पुत्र विजय, निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत

पुलिस ने ट्रोले को कब्जे में ले लिया है और चालक आफताब पुत्र जुल्फिकार, निवासी शेखपुरा कदीम, थाना देहात कोतवाली, जिला सहारनपुर से पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button