उत्तराखंडराज्य

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दो अग्निवीर समेत तीन की मौत

देहरादून: राजधानी दून में भीषण सड़क हादसा हुआ है।जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। थाना राजपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात सिल्वर सिटी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद तीनों को बचाया नहीं जा सका।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक:

  • आदित्य रावत (21), निवासी पुरोला, उत्तरकाशी
  • नवीन (20), निवासी नौगांव
  • मोहित रावत (21), निवासी पुरोला, उत्तरकाशी

आदित्य और मोहित हाल ही में अग्निवीर में भर्ती हुए थे और जल्द ही ट्रेनिंग के लिए जाने वाले थे, जबकि नवीन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

 

Related Articles

Back to top button