उत्तराखंडराज्य

भीषण हादसा: दो कारों की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल

देहरादून: धूलकोट स्थित डाट काली मंदिर के पास शुक्रवार को सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के चलते कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और सावधानी से वाहन चलाने की अपील कर रहे हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button