उत्तराखंड

28 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह

CS ने दिए तैयारी पूरी करने के निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 28 नवम्बर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पुलिस उप निरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी संबंधित अधिकारीयों को समस्त व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु,  एडीजी एपी अंशुमान, आईजी केएस नगन्याल, सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, दीपेन्द्र चौधरी, डा0 आर राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर सचिव सोनिका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button