उत्तराखंडराज्य

Chardham Yatra: केदारनाथ घाटी में हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग, कार से टक्कर

रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा के दौरान एक और हेली हादसा होते होते रह गया। केदारनाथ में शनिवार को क्रेस्टेल एविएशन के एक हेलीकॉप्टर को टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आने के कारण सड़क पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

हेलीकॉप्टर बड़ासू बेस से पांच यात्रियों को लेकर श्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरते ही तकनीकी समस्या सामने आई, जिसे पायलट ने समय रहते भांप लिया और सूझबूझ दिखाते हुए सड़क पर सुरक्षित लैंडिंग की।

हादसे में पायलट को मामूली चोट आई, जबकि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। लैंडिंग के दौरान एक वाहन को नुकसान जरूर हुआ, लेकिन बड़ी दुर्घटना टल गई।

 

प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का हेली सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Related Articles

Back to top button