उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी, इस जिलों में  कल स्कूलों में छुट्टी घोषित

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 04 अगस्त 2025 (सोमवार) को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान) तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह निर्णय जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंपावत द्वारा जारी आदेश के तहत लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि मानसून अवधि के दौरान अतिवृष्टि, नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि, भूस्खलन और अन्य आपदा संभावित स्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया है।

स्थानीय मौसम की स्थिति, मौसम विभाग के पूर्वानुमान तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से समन्वय के बाद यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।  प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button