उत्तराखंडराज्य

पूर्व विधायक कुंवर चैंपियन की जमानत मंजूर 

हरिद्वार: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को फाइनली कोर्ट से राहत मिल गई है। मंगलवार को चैंपियन को जमानत मिल गई है। जिला कोर्ट ने आज याचिका पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने चैंपियन की जमानत मंजूर कर दी है।

बता दें 26 जनवरी को प्रणव चैंपियन व समर्थकों ने खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के आरोप में जेल भेजा गया था। 15 फरवरी को जेल में तबियत बिगड़ने पर चैंपियन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि खानपुर विधायक उमेश कुमार व चैंपियन के बीच सोशल मीडिया में जंग हो गयी थी। उमेश कुमार के लंढोरा के रंगमहल के बाहर गाली गलौज करने के बाद चैंपियन व समर्थकों ने 26 जनवरी को विधायक के कार्यालय पर गोली चला दी थी।

 

Related Articles

Back to top button