उत्तराखंड

पाखरो मामले में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ईडी के सामने हुए पेश

देहरादून: कॉर्बेट नेशनल पार्क की पाखरो रेंज में अवैध पेड़ कटान औऱ अवैध निर्माण से संबंधित घोटाले में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे। हरक सिंह रावत से इस मामले में ईडी पूछताछ कर रही है। पाखरो घोटाले में 2022 में विजिलेंस विभाग ने मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में तत्कालीन डीएफओ किशनचंद को गिरफ्तार भी किया गया था।

विजिलेंस ने पिछले साल अगस्त में हरक सिंह रावत और उनके परिचितों के संस्थानों पर छापे मारे थे। बताया गया था कि यहां एक पेट्रोल पंप पर सरकारी जनरेटर बरामद हुआ था। हालांकि, जांच अभी और आगे बढ़ती इससे पहले ही हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई को जांच सौंप दी गई। विजिलेंस ने इस केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए थे। इसी बीच ईडी ने भी इसका संज्ञान ले लिया।

 

Related Articles

Back to top button