उत्तराखंडराज्य

पूर्व DSP ओम प्रकाश आर्य कांग्रेस में शामिल

देहरादून: उत्तर प्रदेश पुलिस में 35 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए पूर्व पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ओम प्रकाश आर्य आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया।

ओम प्रकाश आर्य अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से डीएसपी पद से वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2017 में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। वे अंग्रेजी, वनस्पति विज्ञान, एमबीए (एचआर) और एम.एड. में स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने वर्ष 1988 में उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता—प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल और प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण—भी मौजूद रहे। सभी ने ओम प्रकाश आर्य का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद ओम प्रकाश आर्य ने संगठन को मजबूती देने और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया। उन्होंने सूर्यकांत धस्माना का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।

 

Related Articles

Back to top button