उत्तराखंड

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने किए बदरीनाथ के दर्शन

श्री बदरीनाथ धाम: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकारों ने मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। उन्होंने बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचने पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने फिल्मी हस्तियों का स्वागत किया। मंदिर दर्शन के पश्चात भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया।
आज ही महाराष्ट्र से शिवसेना राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी सहित उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डा.अनिल कपूर डब्बू भी श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने आगंतुक अतिथियों का सम्मान कर भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।
इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने अवगत कराया कि श्री बदरीनाथ – केदारनाथ धाम यात्रा के अंतिम चरण में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे है। मंदिर समिति की ओर से यात्रा व्यवस्थाये सुचारू है। फिल्म अभिनेता सहित अन्य फिल्म नायक बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट कर आशीर्वाद लिया।

अभिनेता मोहन बाबू तथा अर्पित रंका ने दर्शन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया तथा मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।

 

Related Articles

Back to top button