उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए मोबाइल से हाजिरी की सुविधा लागू

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब सरकारी कर्मचारी बायोमीट्रिक मशीन की तकनीकी दिक्कतों से जूझने के बजाय अपने मोबाइल फोन से ही आधार बेस्ड हाजिरी लगा सकेंगे। सचिवालय प्रशासन ने इसकी मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी कर दी है।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के आदेश पर एक मई से प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य की गई थी। लेकिन सचिवालय में तकनीकी समस्याओं के चलते कर्मचारियों को उपस्थिति दर्ज करने में दिक्कतें आ रही थीं।

फेशियल रिकग्निशन से होगी हाजिरी
नई व्यवस्था के तहत अब फेशियल रिकग्निशन के माध्यम से मोबाइल से उपस्थिति दर्ज की जा सकेगी। इसके लिए कर्मचारियों को अपने स्मार्टफोन में आधार बेस और आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करना होगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन:

  • गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से दोनों ऐप डाउनलोड करें।
  • आधार बेसएप में लॉगिन आईडी बनाएं।
  • डोमेन में राज्य के रूप में ‘उत्तराखंड’ चुनें और पासवर्ड डालें।
  • लॉगिन के बाद एंट्री प्वाइंट (जैसे सीएम बिल्डिंग, नॉर्थ ब्लॉक ग्राउंड आदि) में से कोई एक चुनें।
  • अपनी तस्वीर अपलोड करें।

इसके बाद हाजिरी स्वतः दर्ज हो जाएगी।

नई व्यवस्था से कर्मचारियों को मिली राहत
सचिवालय में आधार साइट, आईपी एड्रेस और आरडी डिवाइस से जुड़ी समस्याओं के चलते कर्मचारी हाजिरी नहीं लगा पा रहे थे। अब इस डिजिटल विकल्प से कर्मचारियों को आसानी होगी और कार्यालय समय की सख्ती पर भी अमल सुनिश्चित होगा।

 

Related Articles

Back to top button