विविध

धरती का ‘रहस्यमयी स्वर्ग लोक’!  80 साल की उम्र में भी जवान रहती हैं यहां की महिलाएं, जानें क्यों ?

दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो बूढ़ा नहीं होना चाहते हैं। जिसके लिए वह तरह-तरह के जतन भी करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कि महिलाएं बिना कुछ भी 80 साल की उम्र भी जवान रहती हैं।  पाकिस्तान में स्थित हुंजा वैली की महिलाओं के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यहां रहने वाली महिलाओं को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बुजुर्ग महिलाएं भी बिल्कुल जवान जैसी दिखाई देती है।

हुंजा वैली को पाकिस्तान का स्वर्ग भी कहते हैं। इस वैली की महिलाएं ही ऐसी हैं जो सबसे सुंदर मानी जाती हैं। यह महिलाएं 80 साल की उम्र में भी जवान रहती हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं यहां के लोग 100 साल से ज्यादा जीते हैं। इतना ही नहीं यहां की औरतें 60 साल की उम्र में भी बच्चा पैदा करने में सक्षम रहती हैं।

बता दें कि, हुंजा वैली को ब्लू जोन में गिना जाता है। यह वह जगह होती हैं जहां लोग आम दुनिया में रहने वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा जिंदा रहते हैं। यहां के रहने वाले लोगों की लाइफस्टाइल भी बिल्कुल अलग होती है। यहां के लोग सादा खाना खाते हैं, खूब शारीरिक मेहनत करते हैं।

वहीं अगर आप इन लोगों से कैंसर के बारे में बात करेंगे तो पता चलेगा कि इन्हें इस बीमारी के बारे में कुछ पता ही नहीं है  ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के लोग इस तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में कभी आते ही नहीं। वहीं हुंजा वैली के लोग ड्राइ फ्रूट्स का सेवन भी खूब करते हैं। ये लोग कभी भी प्रोसेस्ड फूड नहीं खाते हैं। ये पारंपरिक तरीके से पकाए खाने को ही खाते हैं, जिसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिला होता है। ये लोग अपने खेतों में फसलों के ऊपर कभी कीटनाशक दवा नहीं डालते हैं।

इनका लाइफस्टाइल और खानपान काफी हेल्दी होता है। इस जगह को फेमस इंटरनेशनल मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2019 के सबसे कूलेस्ट प्लेस टू विजिट की लिस्ट में शामिल किया था।

 

Related Articles

Back to top button