उत्तराखंडराज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से डॉ. निशंक ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून: पूर्व मुख्वयमंत्री व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक” ने राष्ट्रपति निकेतन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की।
यह मुलाकात आत्मीयता और विचारों के गहन आदान-प्रदान का अवसर बनी।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम “Yoga for One Earth, One Health | एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” पर चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रपति के उत्तराखंड प्रवास, वैदिक परंपरा की वर्तमान प्रासंगिकता, विश्वशांति, भारतीय ज्ञान परंपरा और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका जैसे विषयों पर सारगर्भित विमर्श हुआ।डॉ. निशंक ने महामहिम राष्ट्रपति को देहरादून के थानों क्षेत्र में स्थित देश के पहले ‘लेखक गांव’ आने का निमंत्रण भी दिया। यह स्थल साहित्य, संस्कृति एवं भारतीय मनीषा के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित है।

इस अवसर पर लेखक गांव की निदेशक विदुषी “निशंक” तथा युवा साहित्यप्रेमी आर्यन देव उनियाल भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button