उत्तराखंडराज्य

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कोर टीम के साथ की बैठक

जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय, राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह पर प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति प्रस्तावित है: जिलाधिकारी

देहरादून: राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित प्रतिभाग को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपनी कोर टीम के साथ ऋषिपर्णा सभागार में बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्थल व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, मीडिया प्रबंधन, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं आपात सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से सभी तैयारियों का निरंतर स्थल निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप बनाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी और कुमकुम जोशी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की समस्या के लिए तुरंत संपर्क करें।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें।

 

Related Articles

Back to top button