उत्तराखंड

कर्ज में डूबे BCA  के छात्र ने की लूट की कोशिश, साथी समेत गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में दो युवकों ने अपने महंगे शौकों और कर्ज के दबाव में आकर लूट की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई ने उनकी योजना को विफल कर दिया। गोरखपुर चौक स्थित एक ज्वैलरी शॉप में खुखरी की नोक पर लूट का प्रयास करने वाले इन दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए युवकों में से एक सिद्धार्थ मेहरा एक नामी यूनिवर्सिटी में बीसीए का छात्र है, जबकि दूसरा युवक सानिध्य गुरुंग उर्फ मन्नु गुरुंग पिज्जा शॉप में काम करता है। घटना 11 अक्टूबर की रात की है, जब दोनों युवक ज्वैलरी शॉप में लूट के इरादे से पहुंचे थे। सिद्धार्थ मेहरा ने पुलिस को बताया कि उसने अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए कई लोगों से उधार लिया था। उधारी चुकाने का दबाव बढ़ने पर उसने अपने दोस्त सानिध्य के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।

Related Articles

Back to top button