उत्तराखंडराज्य

पूर्व PM मनमोहन के निधन पर विंटर कार्निवल के सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द

देहरादून: पूर्व पीएम मनमोहन के निधन पर घोषित राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर मसूरी विंटर कार्निवल के सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने इस आशय के आदेश जारी किए।

देखें आदेशनोडल अधिकारी विंटरलाइन कार्निवल /मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि डा० मनमोहन सिंह, मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत सरकार के निधन पर दिनांक 26.12.2024 से दिनांक 01.01.2025 (दोनों दिवसों को जोड़कर) सात दिन का राष्ट्रीय शोक होने पर इस अवधि के दौरान जनपद में जहाँ राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराये जाते हैं, वहां आधे झुके रहेंगे।

साथ कहा कि जनपद के मसूरी में आयोजित हो रही विंटर कार्निवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
जिसकी कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

 

Related Articles

Back to top button