उत्तराखंड

नगर निकाय और पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस की समन्वय समिति गठित

देहरादून: कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समिति के अध्यक्ष होंगे तथा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, विधायक ममता राकेश, काजी निजमुद्दीन, विक्रम सिंह नेगी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी समिति के सदस्य होंगे।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित और एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनाव हेतु पार्टी नेतृत्व को अपने सुझाव देगी

 

Related Articles

Back to top button