उत्तराखंड

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, ये मांग की

देहरादून: उत्तराखंड में प्रथम चरण में मतदान सम्पन्न हो गया मतदान सम्पन्न होने के बाद रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्ट्रांग रूम बनाया गया है जहां कड़ी सुरक्षा के घेरे में EVM मशीन रखी गई है आपको बता दें कि पौड़ी गढ़वाल से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीबीआरसी पुरुषोत्तम को उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

जिसमें उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाए। साथ ही साथ उन्होंने मुख्य निर्वाचन से कहा कि उन्हें केंद्र से आई सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फ़ोर्स पर भरोसा नहीं है। आगे उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की संख्या को बढ़ाने का भी आग्रह किया।

 

 

Related Articles

Back to top button