उत्तराखंड

GRD कॉलेज के दीक्षान्त समारोह में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून:  प्रतिष्ठित कॉलेज जीआरडी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव “अंतारया-24” के तीसरे दिन कॉलेज में दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया । दून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की । साथ ही ए पीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विवि के पूर्व वीसी प्रोफेसर डॉ आरके खाण्डल ने अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की ।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने छात्रों को उपाधियां वितरित करने के साथ ही उनके उज्ज्वल भबिष्य की भी कामना की है।

ए पीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विवि के पूर्व वीसी प्रोफेसर डॉ आरके खाण्डल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का समय अब भारत का है क्योंकि भारत के संबंध दुनिया के हर देश के साथ अच्छे हैं और हमारे बच्चे दुनिया के जिस भी देश में काम करना चाहे वो कर सकते हैं जबकि दुनिया के बाकी देशों के बच्चों के साथ ऐसी परिस्थिति नहीं है। हमारे देश के लोंगों का डंका आज दुनिया के हर देश में बज रहा है इसकी खास वजह ये है कि हम अपने संस्कारों के साथ जीते हैं।

आज ब्रिटेन के पीएम एक भारतीय मूल के हैं ये वही ब्रिटेन है जिसने भारत पर सालों तक अपनी हुकूमत की थी। बस हमारे बच्चों को इतना ही करना है कि खुद को तकनीक से रोज अपडेट रखना है।

दीक्षान्त समारोह के बाद दोपहर बाद कॉलेज में छात्र छात्राओं के लिए रंगारंग सांस्कर्तिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया उसके बाद जीआरडी कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन का गठन किया गया । पूर्व पास आउट हुए छात्र मुकुल भारद्वाज जीआरडी एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए । पास आउट हुए छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर रुडकी आई आई टी के पूर्व प्रोपेसर अशोक कुमार,जीआरडी कॉलेज के वाइस चेयरमैन इंद्रजीत सिंह ओबोरॉय, डॉली ओबोरॉय, सरदार पर्वजीत सिंह ओबोरॉय, महानिदेशक डॉ पंकज चौधरी, रजिस्ट्रार के के राणा समेत कॉलेज के सभी निदेशकगण,विभागाध्यक्ष, शिक्षक और छात्र- छात्राएं भी कार्यक्रम में मौजूद रही ।

 

Related Articles

Back to top button