उत्तराखंडताजा खबरें

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

  • कहा- आज भी देशवासियों के लिए हैं प्रेरणास्रोत

देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व पीएम वाजपेयी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय एवं जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button